Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर परविंदर उर्फ़ और टोनी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एएटीएस/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने अली पुर में हुई मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर को अरेस्ट किया हैं। पकड़े गए दोनों शार्प शूटरों पर हत्या, डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 8 खाली खोल व एक बाइक बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए शार्प शूटरों के नाम परविंदर उर्फ़ काला और टोनी हैं। आरोपित परविंदर उर्फ़ काला दिल्ली, हरियाणा और बेंगलुरु में हत्या व डकैती मामले में बांछित हैं। और आरोपित टोनी पहले ही हत्या और डकैती के मामले में शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एएटीएस/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की टीम ने अलीपुर इलाके में एक सूचना के आधार तैनात थे जैसे ही बाइक पर सवार होकर अपराधी परविंदर व टोनी आते हुए दिखाई दिए,फिर अचानक उनकी नजर पुलिस टीम के ऊपर पड़ी,और वह लोग अपनी बाइक मुड़ा ली और भागने लगे,पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो, अपराधी परविंदर और टोनी ने पुलिस पार्टी पर 8 राउंड गोलियां चला दी, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 14 राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद दोनों अपराधी परविंदर व टोनी को दबोच लिया।

Related posts

डकैती के एक मुकदमे में बीते 25 सालों से फरार पांच हजार रूपए के इनामी अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से अब ट्रैफिक टाटा-बाय-बाय,दूसरे कैरिजवे का मरम्मत कार्य भी हुआ पूरा।

Ajit Sinha

जब बीच सड़क पर सो गया हाथी,सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x