Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक खाली मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ये सनसनीखेज वारदात आज तड़के साढ़े बजे की है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अशोक विहार फेस-3 गुरुग्राम में एक खाली मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने आज तड़के साढ़े पांच बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की,और पुरे क्षेत्र में सनसनी फैलाने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और जांच की कार्रवाई में जुट गई। और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद, ये पता चला की बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और खाली मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को समय सुबह लगभग 5:30 बजे अशोक विहार फेस-3 गुरुग्राम में एक मकान पर फायरिंग करने की सनसनीखेज सूचना पाकर थाना पालम विहार की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, जहां पर एक खाली मकान पर फायरिंग किया जाना पाया गया। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई  करते हुए पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम व एफएसएल की टीमों को बुलवा कर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया और मकान पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपितों  के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना पालम विहार में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रारम्भिक पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमा  में गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपित बाईक पर सवार होकर आए थे। आस- पास के एरिया से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की पहचान करके उन्हें काबू करने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा आरोपितों  की पहचान करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

Related posts

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टॉवर उपकरण (RRUs) की चोरी एवं अवैध निर्यात करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सुपरकॉप के नाम से नकली अकाउंट बना लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, अरेस्ट

Ajit Sinha

डकैती की योजना बनाते हुए 6 डकैत पकड़े गए, इनके पसे पुलिस ने चोरी की दो बाइक्स,1 पिस्टल सहित कई अन्य हथियार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x