Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स, वीडियो ने मचाया तहलका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर बहू दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने डांस के वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टीवी की ‘संध्या राठी’ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका सिंह ‘गुच्ची ‘ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है.

इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका सिंह मेहंदी कलर के टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका के मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका सिंह ने कैप्शन में लिखा, “सबको वीकेंड की शुभकामनाएं.” दीपिका सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दीपिका सिंह ने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दिखी थीं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सूरजकुंड मेले की बड़ी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रमों में ओडिशा के कलाकार बांध रहे हैं समां

Ajit Sinha

बजरंग पुनिया ने संभाला किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Ajit Sinha

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को दूसरे दिन मिला मणिपुर की जनता का भरपूर समर्थन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!