Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में ट्रिपल मर्डर: पति ने अपनी पत्नी, सास, उसके एक रिश्तेदार की गोली मार कर की हत्या, आरोपित को धर दबोचा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: धौज थाना क्षेत्र में आज तड़के 3 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई, मरने वालों में दो महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। ये वारदात आज तड़के करीब पौने तीन बजे की हैं, ये शुरूआती दौर में वजह पारिवारिक झगड़े का मामला सामने आया हैं। पुलिस इस वक़्त मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी , सास व उसके रिश्तेदार की सोते हुए अवस्था में गोली मार कर हत्या की हैं , आरोपित पति के साथ एक और शख्स था, इन दोनों के पास दो हथियार थे और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया हैं। आरोपित पति का नाम हैं नीरज चावला और उसके साथी का नाम हैं लेखराज है, आरोपित पति नीरज चावला को अपनी पत्नी आयशा चावला के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने अपने साथियों के संग मिलकर उसे, उसकी मां व उसके एक अन्य रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी आगे की कार्रवाई कर रही हैं , और तीनों शवों को जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस वारदात को उदय रणबीर फार्म हॉउस पर अंजाम दिया गया हैं।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: मंगलवार को हुई हिंसा के मामले में गदपुरी थाने में 2000 लोगों के खिलाफ कातिलाना हमला करने का केस दर्ज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगाए गए समाधान शिविर में आई 26 शिकायतें, 11 का हुआ समाधान: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में किसानों के मुआवजे के मुद्दे को फिर आक्रमक तरीके से एमएलए ललित नागर ने उठाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x