Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

अपराध शाखा होडल की टीम ने आज खेतों में बम -पटाखे की चल रही अवैध फेक्ट्री का किया पर्दाफाश, 1900 किलों ग्राम पटाखे बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:अपराध शाखा होडल की टीम ने आज शुक्रवार को  गुरुवार की रात को एक खेत में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखे की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 1900 किलोग्राम पटाखे बरामद किए है। मौके पर पटाखे बना रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहिल है। इस संबंध में एक एफआईआर थाना मुड़कती पलवल में दर्ज किया गया है। अब पुलिस फैक्ट्री के मालिक के तलाश में जुट गई है।  इंचार्ज जगमिंदर सिंह के अनुसार मामले में पुलिस को 16 अक्टूबर की रात को सूचना मिली थी कि मानपुर गांव के खेतों में चारदीवारी के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना पर उप निरीक्षक हरदोई लाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने तुरंत मानपुर के खेतों में बनी फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर एक युवक को पटाखे बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम स्वामीका का रहने वाला मोहिल पुत्र खुर्शीद बताया। मोहिल ने पुलिस को बताया कि यह फैक्ट्री हथीन के रहने वाले अल्लू उर्फ अलीमुद्दीन द्वारा चलाई जा रही है। फैक्ट्री चलाने का कोई लाइसेंस उनके पास नहीं है। पुलिस टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली, जहां 28 प्लास्टिक कट्टों में भरे तिल्ली पटाखे मिले, जिनका कुल वजन 1899 किलो 83 ग्राम था। इसके अलावा तीन पेटी में तैयार तिल्ली पटाखे की डिब्बी जिनका वजन 119 किलो 59 ग्राम और एक पेटी तिल्ली पटाका पैकिंग जिनका वजन तीन किलो 710 ग्राम भी बरामद हुई। पटाखा निर्माण के लिए रखी गई सामग्री में करीब 18 किलो पोटाश, 14 किलो नमक और 45 किलो कोयला पाउडर भी मिला। मौके से एक चरखी मय बिजली मोटर और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया। अवैध विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा आरोपित  के खिलाफ थाना मुंडकटी में  एफआईआर  संख्या 272 दिनांक 17.10.2025 धारा 9(B) EXPLOSIVE ACT के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

पलवल पुलिस का संदेश—
“सार्वजनिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यदि किसी नागरिक के पास ऐसी किसी गतिविधि के सम्बन्ध में सूचना है तो वे नज़दीकी थाना/पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें। आपकी सूचनाओं से हम समय रहते बड़ी दुर्घटना रोक सकते हैं।”

Related posts

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में करते थे चरस-गांजे की ऑनलाइन डिलीवरी, छात्रा समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाने के रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में फरीदाबाद का एनआईटी थाना पूरे हरियाणा में नंबर वन, सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी कागजात के जरिए जिला अदालत से जमानत दिलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश -3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x