Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

महान देश की महान जनता का,मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं, देश के कोटि-कोटि नागरिकों का-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बिहार विधान सभा चुनाव और देश भर में हुए उप-चुनावों में पार्टी की भव्य सफलता पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस शानदार जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। मंच पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह,केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी. एल. संतोष उपस्थित थे। मोदी ने कहा कि मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं, देश के कोटि-कोटि नागरिकों का। इन चुनावों को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, देश के सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं। चुनाव नतीजों में हार-जीत अपनी जगह है लेकिन चुनाव की ये प्रक्रिया ही हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है।

इसलिए मैं पूरे देश को बधाई देता हूं, कोटि-कोटि देशवासियों का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना
आसान नहीं था लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं, कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताक़त की पहचान करा दी है। ये चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशलता और प्रभावी रणनीति का भी परिणाम है।नड्डा जी, आप आगे बढ़ें, हम सब आपके साथ हैं।

मैं बिहार और देश के बाकी राज्यों में हुए उप-चुनावों में पार्टी की
शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देता हूँ। प्रधानमंत्री के साथ सब ने खड़े होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अभिनंदन किया। मोदी ने कहा कि कल जो चुनाव नतीजे आए, उसका निहितार्थ बहुत गहरा है, उसके मायने बहुत बड़े हैं। लोक सभा चुनाव में जो नतीजे आए थे, ये उसका और व्यापक विस्तार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती,गुजरात में जीती।

भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटक – तेलंगाना में भी सफलता मिली। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है जिसका परचम जनता ने पूरे देश में फहराया है। कभी हम दो सीटों पर सीमित थे, आज हिंदुस्तान के हर कोने में हैं, हर किसी के दिल में हैं। भारत के लोग, 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करें, देश के काम से मतलब रखें। मोदी ने कहा कि कल जो नतीजे आए, उसने साबित कर दिया है कि आप काम करेंगे तो लोगों से आपको भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा। आप खुद को समर्पित करेंगे, चौबीसों घंटे देश के विकास के बारे में सोचेंगे, कुछ नया
करने की चेष्टा करेंगे तो आपको नतीजे भी मिलेंगे।

कल के नतीजों में देश की जनता ने फिर ये तय कर दिया है कि 21वी सदी में देश की राजनीति का मुख्य आधार- सिर्फ और सिर्फ विकास ही होगा। देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। जो लोग ये नहीं समझ रहे,इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार कहा जाता है कि बैंक खाते,गैस कनेक्शन,घर, स्वरोजगार के लिए सुविधाएं, अच्छी सड़कें, अच्छे रेलवे स्टेशन, बेहतर हवाई अड्डे, नदियों पर बनते आधुनिक पुल, इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे कोई अहमियत नहीं रखते। जनता ऐसे लोगों को बार-बार ये कह रही है कि असली मुद्दे यही हैं। हम हर वो फैसला लेंगे जो देशहित में हो, देश के लोगों के हित में हो। आज देश, भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि भाजपा ने, एनडीए ने देश के विकास को,लोगों के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है। हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए। आज भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं के साथ ही हर क्षेत्र के गौरव को भी उतने ही गर्व के साथ अपने साथ लेकर चलती है।

Related posts

भाजपा के नौ साल, बेहाल फरीदाबाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा शासनकाल पर दागे नौ सवाल

Ajit Sinha

केसीआर ने जितना पैसा लूटा, कांग्रेस सरकार बनने पर उतना पैसा जनता की जेब में वापस डाला जाएगा-राहुल गांधी

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी घोषित की हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!