Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

लेनदेन को लेकर की गई बेज्जती का बदला लेने के लिए महेंद्र की हत्या करके बाता नहर पुर पुल में दिया फेंक,तलाश जारी,पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पैसे लेनदेन को लेकर की गई बेइज्जती का बदला लेने के लिए फोन करके महेंद्र को बुलाया और अपने साथियों के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी,और उसकी लाश को बाता नहरपुल में फेंक दिया जिसमें पुलिस मृतक महेंद्र की लाश को तलाश रही है जो अब तक नहीं मिली है। ये सनसनी खेज वारदात गत 29 अगस्त 2024 की है। इस संबंध में मृतक महेंद्र की पत्नी की शिकायत पर  थाना चांदहट में हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब थाना चांदहट की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई अभी जारी है।    

एसएचओ मलखान सिंह ने अनुसार गांव रायदासका निवासी पीड़ित महिला ने थाना चांदहट की टीम को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति महेन्द्र के पास दिनांक 29 अगस्त 2024 को सुबह लगभग 9 बजे गांव के ही रहने वाले बविन्द्र व सतीश का फोन आया ओर उसका पति अपनी मोटर साईकिल नम्बर HR 51 CG 6075 पर बगैर बताए उनके साथ चला गया और घर नहीं पहुंचा जिसकी काफी तलाश की, पर 30 अगस्त को उसकी मोटर साईकिल व कपडे चप्पल बाता नहर पुल के पास मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गोताखोर की मदद से नहर में व्यक्ति की तलाश की गई जो अभी तक नहीं मिली है।

उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उनके नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने गत 31 अगस्त को वारदात में शामिल आरोपित गांव रायदासका निवासी बविन्द्र व सतीश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित बविन्द्र ने मृतक पक्ष द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर उनके साथ की बेज्जती का बदला लेने के लिए अपने अन्य दो दोस्तों सतीश व वीरेंद्र के साथ मिलकर इस हत्या वारदात को अंजाम देना बताया । आरोपितों को मृतक महेंद्र के नहर में डालने से पहले उसके निकाले गए मोबाइल, पर्स, कागजात बरामद करने एवं गहन पूछताछ हेतु तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में फरार आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

दो लोगों को गोलियों से भून कर सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में एक वांछित आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सवारी के रूप में दो युवकों को गाड़ी में बैठाकर हथियार के बल पर अपहरण व मारपीट कर लूटपाट करने के 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पलवल के रहने वाले दो लड़कों को 19 सेमी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x