Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

नए लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेश व जिला स्तरीय समितियों का किया गठन, लिस्ट जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पंचकूला में हुई प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और नियुक्तियां की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी ज्वाइनिंग समिति की प्रदेश एवं जिला समितियों की नियुक्ति की है। ये समिति प्रदेश एवं जिला स्तर पर पार्टी नए लोगों को ज्वाइनिंग कराएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने स्पष्ट कर दिया कि अब भाजपा ज्वॉइन करने के इच्छुक लोगों को कमेटी की कसौटी पर खरा उतरना होगा। बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति का गठन किया गया साथ ही लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल पंचकूला में हुई संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पुनिया आदि नेताओं ने आपसी चर्चा के बाद समितियों की लिस्ट जारी की।

मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी ज्वाइनिंग के लिए चार सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया है जिसमें संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को शामिल किया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने जिला समिति में पंचकूला के लिए जिला प्रभारी रवि बतान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा को नियुक्त किया है। अंबाला जिला के लिए जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा वहीं यमुनानगर जिला के लिए जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला प्रभारी वेदपाल एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन रोजी मलिक आनंद को जिम्मेदारी दी है।
श्री बड़ौली ने कुरूक्षेत्र जिला में जिला अध्यक्ष सरदार तेजेन्द्र गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, वहीं कैथल जिला में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़ तथा करनाल जिला में जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर,जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता लोगों को पार्टी ज्वाइनिंग कराएंगे।मोहन लाल बड़ौली ने पानीपत जिला में जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष लोकेश नागरू को जिम्मेदारी। सोनीपत जिला में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी सतीश नांदल, प्रदेश प्रमुख चुनाव आयोग ललित बतरा, वहीं गोहाना जिला में जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, जिला प्रभारी डा. किरण कलकल, पूर्व जिला महामंत्री बलराम कौशिक को जिम्मेदारी दी है। बड़ौली ने जींद जिला में जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढूल, जिला प्रभारी मदन गोयल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिछपाल शर्मा को नियुक्त किया है। रोहतक जिला में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला प्रभारी सतेन्द्र परमार, पूर्व डिप्टी मेयर राजकमल सहगल को दायित्व दिया है।बड़ौली ने झज्जर जिला में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र और पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को पार्टी ज्वाइन कराने का दायित्व सौंपा है। उन्होंने डबवाली जिला के लिए जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा, जिला प्रभारी मुकेश गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव सिंह मांगियाना तथा सिरसा जिला में जिला अध्यक्ष यतेन्द्र सिंह एडवोकेट, जिला प्रभारी वेदफूला और पूर्व जिला अध्यक्ष शीशपाल कम्बोज को जिम्मेदारी दी है। हांसी जिला के लिए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला प्रभारी सुनीता दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल यादव को नियुक्त किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हिसार जिला में जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, प्रदेश प्रमुख डाक्यूमेंटेश प्रवीन जैन तथा फतेहाबाद जिला के लिए जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य और पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को नियुक्त किया है। भिवानी जिला में जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, जिला प्रभारी रेनू डाबला, पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीणा परमार को नियुक्त किया है। दादरी जिला में जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुनील, जिला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा तथा रेवाड़ी जिला में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला प्रभारी नसीम अहमद , पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश खोला को पार्टी ज्वाइनिंग की जिम्मेदारी दी है।बड़ौली ने महेंद्रगढ़ जिला में जिला अध्यक्ष यतेन्द्र राव, जिला प्रभारी शंकर घुप्पड़, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, गुरुग्राम जिला के लिए जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष यादव को दायित्व दिया है। वहीं गुरुग्राम महानगर में जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रभारी राजकुमार बोहरा और प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा सत्य प्रकाश जरावता को जिम्मेदारी दी है।वहीं नूंह जिला में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी और पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल तथा पलवल जिला में जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला , जिला प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतियां को दायित्व दिया है। वहीं पार्टी ज्वाइनिंग के लिए फरीदाबाद महानगर में जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, विधायक मूलचंद शर्मा तथा फरीदाबाद जिला में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स व पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता को नियुक्त किया है।
बॉक्स
*मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति का गठन, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को बनाया संयोजक*
बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संयोजक और छह सह संयोजक नियुक्त किए हैं। बड़ौली ने प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाणा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
*मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा अनुसार संयोजक नियुक्त*
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लोकसभा अनुसार प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने 10 लोकसभा संयोजक नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने राजेश बतौरा को अंबाला, धुमन सिंह किरमिच को कुरूक्षेत्र, मेधराज गुप्ता को करनाल, आजाद नेहरा को सोनीपत, प्रदीप जैन को रोहतक, मनदीप मलिक को हिसार, बलदेव ग्रोहा को सिरसा, राकेश शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़, हरविन्द कोहली को गुरुग्राम और अनिता शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा संयोजक बनाया गया। कुरूक्षेत्र और हांसी जिला के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को कुरुक्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला प्रभारी बनाया गया।
*प्रदेश बजट टोली के लिए भी पांच सदस्यीय समिति का गठन*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश बजट टोली के लिए भी पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस प्रदेश समिति में पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरूण श्योराण को दायित्व दिया है।
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने एसआईआर के लिए पांच सदस्यीय प्रदेश समिति बनाई*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने विशेष गहनर पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए भी पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। एसआईआर के लिए गठित प्रदेश समिति में असंध के विधायक योगेन्द्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुलेख डिडवाड़ा को शामिल किया है।

Related posts

फरीदाबाद: गांव ददसिया के निकट यमुना नदी के पास से एक लड़के की लाश मिली हैं, के शरीर पर चाकुओं के अनगिनित निशान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को करनी होगी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में ईडी और सीबीआई का खौफ फैलाने वाले बीजेपी को दिल्ली की जनता ने दिया अपने अंदाज में ठोस जवाब।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x