Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोक सभा चुनाव के लिए आज तीसरे दिन तीन लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के लिए आज तीसरे दिन बुधवार को एक निर्दलीय और जन नायक पार्टी नलिन हुड्डा सहित तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के बाद 29 अप्रैल से शुरू हो गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष आज बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर स्वामी राजेन्द्र देव, जेजेपी पार्टी के नलिन हुड्डा और उनकी कवरिंग कैंडिडेट के रूप में तान्या हुड्डा ने नामांकन फ़ार्म दाखिल किए। वहीं सत्यदेव यादव ने बुलंद भारतीय पार्टी के कैंडिडेट के रूप नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related posts

फरीदाबाद : विभिन्न प्रकार की फसले कुल लगभग 30 हजार हैक्टेयर भूमि में बोई जा चुकी है, डीसी

Ajit Sinha

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय को मिला ‘एनईपी कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल और मुकुल चोपड़ा द्वारा लिखी गई ‘’बदलता हरियाणा, बढ़ता हरियाणा’’ पत्रिका का किया गया विमोचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x