Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नाले में गिरी, तीन लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रविवार की शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से दो लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में पतवाड़ी के समीप एक कार जो काफी तेज रफ्तार थी वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।  कार के नाले में गिरते ही तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना में दो लोगों घायल भी हुए हैं। उन्‍हें उपचार के लिए अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि बिसरख कोतवाली का मामला है। पुलिस अभी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में कार के अंदर से शराब की बोतलें व बीयर के कैन मिले हैं।  

Related posts

चार साल के मासूम ऋतिक का अपहरण और हत्या के  एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट, फिरौती के लिए किया था। 

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज के आधार पर मोबाइल और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस करा, बाजार में बेच कर मोटी कमाई करने वाले दो अरेस्ट

Ajit Sinha

पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन लिए नोएडा अथॉरिटी पेट रजिस्ट्रेशन ऐप का एंड्रायड वर्जन सीईओ रितु माहेश्वरी ने लांच किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!