Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

काले धन को सफेद करने आए तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए नकद बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:कोतवाली 20 पुलिस ने देर रात सेक्टर-27 स्थित मेट्रो स्टेशन होटल पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हवाला की 50 लाख कैश बरामद हुआ है। यह रकम नोएडा में ही एक ठिकाने पर दी जानी थी। जिस व्यक्ति ने यह रकम मंगवाई थी वह आरोपितों के पकड़े जाने के बाद से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महीने के अंदर दूसरी बार पुलिस ने हवाला का लेनदेन करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों कुमार आर्यन,अरविन्द कुमार और विजय को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोतवाली 39 पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। 

नोएडा ज़ोन के डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि,फर्जी आईडी व दस्तावेज का प्रयोग कर धोखाधड़ी कर हवाला के 50 लाख रूपयों को किसी व्यापारी को काले धन से सफेद धन में परिवर्तित करने के लिए लाया गया है। इनपुट के आधार पर छापामार इन तीनों हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें कब्जे से 50 लाख हवाला की नकदी,फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज,एक स्विफ्ट डिजायर कार और तीन सदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। डीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि पूछताछ में यह रुपए पटना के संजीव कुमार के द्वारा लाया जाना और इस कार्य में अन्य चार व्यक्तियों का संलिप्त होना पाया गया है। गिरोह के फरार अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर रवाना किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस के साथ इस मामले पर की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है। 

Related posts

दिल्ली की लड़की के साथ हरियाणा में हुई दरिंदगी, लंबे समय तक कमरे में रही बंद

Ajit Sinha

अवैध बांग्लादेशी नागरिक दोषी करार; न्यायालय ने निर्वासन का आदेश दिया।

Ajit Sinha

तीन दिवसीय वर्ल्ड स्टार्टअप मेगा कन्वेंशन में हाई वोल्टेज ड्रामा, केंद्रीय मंत्री के नाम पर ठगे जाने का आरोप-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x