Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन राष्ट्रीय विशेष

‘नोएडा फ्लावर शो’ में इस बार देखने को मिल रहा है श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का एक अद्भुत संगम- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इस बार का ‘नोएडा फ्लावर शो’ बेहद खास होने जा रहा है। इस बार का नजारा सिर्फ फूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का एक अद्भुत संगम बन गया है। नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के इस साझा प्रयास में सेक्टर-33 का शिवालिक पार्क साक्षात शिव की नगरी में तब्दील हो गया है। इस शो की थीम ‘केदारनाथ’ पर आधारित है, जहाँ फूलों से बना 40 फीट ऊँचा मंदिर हर किसी का मन मोह रहा है। नोएडा सेक्टर-33 के शिवालिक पार्क मैदान में सजा यह फूलों का संसार किसी जादू से कम नहीं है। यह फ्लावर शो केवल देखने के लिए नहीं, बल्कि अनुभव करने के लिए है। यहाँ 120 से ज्यादा प्रजातियों के फूल तो हैं ही, साथ ही गार्डनिंग के शौकीनों के लिए बड़ी संख्या में नर्सरी स्टॉल्स भी लगाए गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के पास देखी जा रही है। जिसको बनाने में 15-20 टन फूल लगे हैं। इस बार 50 कंपनियों के स्टॉल्स और नर्सरी के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जोडा गया हैं।

आनंद मोहन का कहना है कि हमने इस बार 38वें फ्लावर शो को बहुत ही भव्य रूप दिया है। केदारनाथ मंदिर की फूलों वाली प्रतिकृति बनाने में हमारे कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है। लगभग 20 क्विंटल फूलों का उपयोग सिर्फ मंदिर की सजावट में हुआ है। हमारा उद्देश्य शहरवासियों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का अनुमान है कि इस 4 दिवसीय उत्सव में करीब 5 लाख लोग शिरकत करेंगे। परिवार के साथ आने वालों के लिए खाने-पीने का भी बेहतरीन प्रबंध किया गया है। सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि लोग सुकून से इन नजारों का लुत्फ उठा सकें। आज से शुरू होकर यह शो 22 फरवरी की शाम तक चलेगा। अगर आप भी केदारनाथ बाबा के इस पुष्प स्वरूप के दर्शन करना चाहते हैं और आईटीबीपी बैंड की धुनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो सेक्टर-33 के शिवालिक पार्क पहुंचे.

Related posts

आशियाना बनाने से पहले सीमेंट को परख ले, ब्रांडेड कंपनियों के नकली सीमेंट बनाने वाले 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

Don’t wish to offer myself on a platter to Hollywood: Kangana Ranaut

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकलने के बाद गायब हुए,छात्र का शव को पुलिस ने गहरे नाले से बरामद किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x