Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अधिवक्ता पर बाउंसरों द्वारा कातिलाना हमला करने के विरोध में आज भी हड़ताल रही, आरोपित हिरासत में, क्राइम ब्रांच-48, फरीदाबाद कर रही कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिला न्यायालय में आज सोमवार को अधिवक्ता भूपेश जोशी पर मेडीचेक एनएच 1 के बाउंसरों व स्टाफ द्वारा कातिलाना हमला करने के विरोध में आज भी हड़ताल रही। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला व महासचिव टीका डागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।उल्लेखनीय है इस हमले में भूपेश जोशी बुरी तरह से घायल हुए हैं और उन्हें इमरजेंसी में एम्स अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है उनका मुंह (जबड़े) फ्रैक्चर हुआ है। अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि वकीलों पर हमला किसी भी स्थिति में सहनीय नहीं है। ऐसा हमला वकील सहन नहीं करेंगे। इस हड़ताल में संजीव चौधरी, जे पी आधाना, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, पुनीत भाटिया, ओ पी परमार, हरीश चेतल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। इस मामले में थाना कोतवाली,फरीदाबाद में दिनांक 7.12. 2025 को दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि इस केस की आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच-48 फरीदाबाद की टीम कर रही है, और पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।  

Related posts

महावतपुर गांव में आरोपी शख्स को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों ने की धक्का -मुक्की और मारपीट, केस दर्ज।   

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में निगम अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से बन रहे अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स।

Ajit Sinha

जीजा, साली, साली का पति व एक कर्मचारी ने मिलकर पिस्तौल की नोंक पर 64 लाख रूपए की लूट को अंजाम दिया था-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x