Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

लूट हुई 50 लाख रुपए की, शिकायत दर्ज कराई 5 लाख रुपए चोरी होने की, ये खुलासा 6 लुटेरें के पकड़े जाने के बाद हुआ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली पीएस पश्चिम विहार क्षेत्र में गत 17 जनवरी 2024 को किराए के टीएसआर गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने शिकायतकर्ता के आंखों में मिर्ची स्प्रे झोंककर 50 लाख रुपए नगद लूट लिए, जबकि पीड़ित ने गत 19 जनवरी 2024 पीएस पश्चिम विहार में पांच लाख रूपए चोरी होने की केस दर्ज करवाई थी। अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एनआर-2 की टीम ने इस केस में  6 लूटेरों को गिरफ्तार किए तो ये सनसनीखेज खुलासा हुआ। 

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए लुटेरों के नाम मिथुन सैनी उर्फ मन्नू निवासी जेलर बाग,आजादपुर, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष,सोनू निवासी मोजीवाला बाग, लाल बाग, आजाद पुर , दिल्ली, उम्र 33 वर्ष,अनिल निवासी लाल बाग, आजादपुर, दिल्ली, उम्र 47 वर्ष,गजानंद जाजड़ा निवासी बीकानेर, राजस्थान, उम्र 22 वर्ष,रानू प्रकाश शर्मा निवासी मंगलम अधर, भीना सहार, बीकानेर, राजस्थान, उम्र 33 वर्ष, व समय सिंह मीना निवासी करौली,राजस्थान, उम्र 37 वर्ष हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने नकद 20 लाख रुपए, दो स्मार्ट फोन , एक टीएसआर गाड़ी, लगभग 7 लाख रुपए  आभूषण व आरोपित अनिल की बेटी के बैंक खाते से 2 लाख रुपए बरामद की गई हैं।   

Related posts

सिपाही पेपर लीक मामले में 2 लाख रुपए का इनामी अपराधी को जम्मू से अरेस्ट ,अब तक 34 अरेस्ट हो चुके हैं।

Ajit Sinha

हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान अब कांग्रेस पार्टी की ‘गारंटी’ है- राहुल गांधी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x