Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को 25 जनवरी तक दाखिले करवा सकतें हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है। 

विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महा निदेशक ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा सभी सरकारी, एडिड व स्वयं वित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कई महाविद्यालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ‘पीजी एडमिशन’ पोर्टल को 25 जनवरी, 2021 तक खोल दिया है। उन्होंने बताया कि नई अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2021 तक संबंधित महाविद्यालय रिक्त सीटों पर आवेदन ले सकते हैं।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ तथा बजरंग पुनिया को 2.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा

Ajit Sinha

घर के बाहर कोरोना पॉजिटिव की संख्या और घरों में बिलों की संख्या बढ़ रहीं हैं, 3 नए केस के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 73 तक पहुंची।

Ajit Sinha

मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!