Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान को 8  हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने बेरी के सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया है। झज्जर जिला के गांव एम.पी. माजरा के सरपंच, दिनेश कुमार ने राज्य चौकसी ब्यूरो में शिकायत दी कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में लगभग 60 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं।

इस राशि की अदायगी करने के लिए सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी ने उसके पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने हेतू 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की , जिसमें से 1 लाख 20 हजार रुपये पहले ही वह आरोपी सत्यवान को दे चुका था। बकाया राशि में से 8 हजार रुपये आज दिए जाने थे। सरपंच की शिकायत पर राज्य चौकसी ब्यूरो ने तहसीलदार नरेन्द्र दलाल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व तेजपाल पटवारी को छाया गवाह नियुक्त किया और सत्यवान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया। सत्यवान के खिलाफ थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा न.2 धाराधीन 7/7ए भ्रष्टाचार अधिनियम दर्ज करके पूछताछ की जा रही है तथा मुकदमा का जांच कार्य प्रगति पर है।

Related posts

जेजेपी सरकार बनी तो पीएचडी तक छात्राओं को देंगे मुफ्त शिक्षा:नैना चौटाला

Ajit Sinha

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : योग से मानसिक क्षमताओं का विकास होता है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x