Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम में जी-20 की मेजबानी का साल भर दिखना चाहिए जोश – डिप्टी सीएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिली है। उन्होंने कहा कि जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक एक मार्च से गुरुग्राम में होगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को मिली मेजबानी का जोश हम सभी में नजर आना चाहिए।जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की एक से चार मार्च तक होने वाली बैठक की मेजबानी को लेकर साइबर सिटी गुरुग्राम में उत्साह नजर आने लगा है।

इसी कड़ी में गुरुग्राम जिला प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह रन फॉर जी-20 व राहगीरी इवेंट का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लेजर वैली ग्राउंड से रन फॉर जी-20 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और व्यापार केंद्र मार्ग पर आयोजित राहगीरी में मुख्य अतिथि के तौर पर भागीदारी की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रन फॉर जी- 20 के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मैराथन में भाग लेने का जोश साल भर बना रहना चाहिए ताकि दुनिया भर में गुरुग्राम की मेजबानी का संदेश पहुंच सके। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री व्यापार केंद्र मार्ग स्थित राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जी-20 सम्मेलन को लेकर साइबर सिटी में जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से यह इवेंट आयोजित किया था। उपमुख्यमंत्री ने राहगीरी इवेंट में बैडमिंटन भी खेला। इसके साथ ही रस्साकशी के मुकाबले में भी हिस्सा लिया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम से शुरू हुए राहगीरी इवेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब यह कार्यक्रम देश भर में लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को हैपनिंग व खुशहाल बनाने के लिए राहगीरी की टीम आगे भी इसी जोश से काम करती रहे। इस इवेंट को सफल बनाने में रेजिडेंट्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस इवेंट के जरिए गुरुग्राम से दुनिया भर में हैपिनेस, हेल्दी लाइफ स्टाइल व खुशहाली का संदेश पहुंचना चाहिए।

Related posts

उम्मीदवार को मतदान के दिन केवल एक ही गाड़ी के प्रयोग, जिसमें  में ड्राइवर सहित 5 लोगों से ज्यादा के बैठने की अनुमति नहीं.

Ajit Sinha

“एक वर्ष में सरकार की नाकामियों की सूची इतनी लंबी है कि जश्न मनाने की बजाय उसे आत्ममंथन करना चाहिए।”

Ajit Sinha

जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वाले 11 दुकानदारों व विक्रेताओं के चालान किए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x