Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

ड्राई फ्रूट व्यापारी को चाकू और गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला शार्प शूटर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: एक ड्राई फ्रूट व्यापारी से चाकू व गोली मार कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोपित शार्प शूटर को दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज-I/अपराध शाखा टीम ने आज गिरफ्तार किया है .गिरफ्तार शार्प शूटर का नाम ऋतिक , उम्र 21 वर्ष , निवासी नरेला , दिल्ली हैं। इसे दर्ज एफआईआर नंबर – 429/2023, धारा 392/394/397/307/34 आईपीसी, थाना रूप नगर, दिल्ली में गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मोहम्मद शफीक, उम्र 44 वर्ष, निवासी सेक्टर -6, नरेला, दिल्ली व अमन को गिरफ्तार किया था। और इनके कब्जे से 5 जिन्दा कारतूस व दो पिस्तौल बरामद किया था।

विशेष आयुक्त , अपराध रविंद्र सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30.11 .2023, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रात करीब 08:15 बजे चांदनी चौक में अपनी ड्राई फ्रूट्स की दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।  अपने घर से लगभग 40-50 मीटर की दूरी पर उसने अपनी कार पार्क कर दी और कार से अपना बैग निकालने लगा तभी एक हमलावर ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसका बैग छीनने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरे हमलावर ने भी शिकायतकर्ता पर गोली चला दी। आरोपी, बैग (जिसमे दुकान की चाबी और कुछ कागजात थे) छीनकर  अन्य आरोपी के साथ मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर – 429/2023, धारा 392/394/397/307/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना रूप नगर, दिल्ली दर्ज की गई  थी | 
जानकारी, टीम और ऑपरेशन:
यादव का कहना हैं कि सहायक उप-निरीक्षक रमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना रूप नगर, दिल्ली के लूट सह हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपित  रितिक किसी से मिलने के लिए रामदेव रोड, सेक्टर 6, नरेला, दिल्ली के पास आएगा। अगर समय पर कार्रवाई की जाए तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है। तदानुसार, उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की देख रेख में व निरीक्षक आलोक कुमार राजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  जिसमे उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सहायक उप-निरीक्षक संदीप, सहायक उप-निरीक्षक वीरेंद्र, सहायक उप-निरीक्षक रमेश, सहायक उप-निरीक्षक योगेश, प्रधान सिपाही  दिनेश व प्रधान सिपाही संजीव शामिल थे।  मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा रामदेव रोड, सेक्टर- 6, नरेला, दिल्ली के इलाके पर जाल बिछाया और शूटर रितिक, उम्र 21 वर्ष को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने थाना रूप नगर, दिल्ली मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की |पूछताछ:उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान, आरोपी रितिक ने खुलासा किया कि आरोपी अमन और मोहम्मद शफीक ने उसे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ₹ 02 लाख में हिस्सा देने का लालच दिया जिससे वह भी लूट में शामिल हो गया।  उन्होंने चांदनी चौक, दिल्ली के ड्राई फ्रूट्स व्यापारी को लूटने की योजना बनाई जो हर शाम काले रंग का बैग लेकर घर जाता था।  वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी मोहम्मद शफीक ने हथियारों का  (एक चाकू और एक पिस्तौल) प्रबंध किया और अपराध करने से पहले, उन्होंने पूरे मार्ग की रेकी भी की।  दिनांक 30.11.2023 की रात, जब दुकान के मालिक घर लौट रहा था, आरोपियों ने उसका पीछा किया व लूट के दौरान आरोपी रितिक ने दुकान मालिक पर गोली चलाई और बैग छीनने में कामयाब रहा। शिकायतकर्ता गोली लगने से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। 

Related posts

निजी बस में हुई दीपक हत्याकांड में, एसीपी क्राइम अमन यादव ने किया सनसनीखेज खुलासा, वारदात के समय दोनों के पास थे चाकू, पकड़ा गया-वीडियो।

Ajit Sinha

जागरण की रात हुई हत्या का बदला लेने के लिए जागरण के दौरान ताबड़तोड़ पथराव और फायरिंग की गई थी- 6 पकडे गए।

Ajit Sinha

राहत:होली से पहले श्रमिकों को दिया तोहफा, 83 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों को दी 41.90 करोड़ रुपये सहायता राशि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x