Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ने पहले अपने बेटे को गोली मार दी फिर खुद भी गोली,दरोगा की मौत, बेटा की हालत गंभीर

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे रोड स्थित एस्कार्ट कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद और शराब पीने की लत के कारण घर में होने वाले गृह क्लेश के चलते देर रात दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ने पहले अपने बेटे को गोली मार दी फिर खुद भी गोली मार ली । इस घटना में रिटार्यड दरोगा की मौत हो गई है। जबकि उसके बेटे को 2 गोलियां लगी हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स  को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वही मृतक दारोगा के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एडिशन डीसीपी विशाल पांडे ने बताया की ग्रेटर नोएडा दादरी दादरी रेलवे रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के एस्कॉर्ट कॉलोनी में दिल्ली पुलिस से रिटार्यड दरोगा बच्चन सिंह मकान बनाकर दो बेटों के साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि बाप बेटों में प्रॉपर्टी को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था।  इसके अलावा बच्चन सिंह को शराब पीने की लत के कारण घर में आए दिन गृह क्लेश होता था। बुधवार की देर रात फिर बाप बेटों के बीच में झगड़ा हुआ। जिसके बाद बच्चन सिंह ने पहले अपने बेटे को गोली मार दी फिर खुद भी गोली मार ली ।

गोली बच्चन सिंह के सिर में लगी। उनकी मौके पर मौत हो गई  है। उनके बेटे वीरेन्द्र सिंह के कंधे और छाती में दो गोली लगी हैं। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चन सिंह और वीरेंद्र सिंह को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने बच्चन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। 

Related posts

चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha

एटीएम बूथ में तकनीकी छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले तीन ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा ने नशीली दवाओं की तस्करी और लत से निपटने के प्रयासों को किया मजबूत-मुख्यमंत्री नायब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!