Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे, विवाद के कारण हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो गिरफ्तार, दो शूटरों की तलाश


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
नोएडा में सेक्टर -142 थाना पुलिस टीम ने सेक्टर- 137 मेट्रो स्टेशन के पास हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा कर दो आरोपितों को बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने वाले दो शूटर व अन्य आरोपितों  को पकड़ने में पुलिस की छह टीम दबिश दे रही हैं। एक मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण ये हत्या की गई थी। पुलिस की गिरफ्त में खडे राजेश कुमार व शक्ति कुमार गिरि को पुलिस ने देर रात बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है।  डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर- 142 थाना पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार कुछ दिनों पहले नवेंद्र कुमार झा और शक्ति कुमार गिरि ने नोएडा के सेक्टर-92 में 250 वर्ग मीटर का एक मकान खरीदा था। इस मकान में नवेंद्र कुमार झा परिवार के साथ रह रहे थे। यह मकान राजेश कुमार गुप्ता और उनके भाई नीरज कुमार गुप्ता का था। दोनों का कुछ पैसा बकाया था। ये लोग नवेंद्र पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। मकान खाली नहीं करने पर दो करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी, लेकिन नवेंद्र न पैसा दे रहा था और न मकान खाली कर रहा था। इसी के चलते नीरज गुप्ता ने अपने भाई राजेश और शक्ति के साथ मिलकर नवेंद्र की हत्या की साजिश रची।
इसी विवाद को सुलझाने के बहाने मृतक नवेंद्र कुमार झा बुलाया गया.  सेक्ट 137 मेट्रो स्टेशन के पास बातचीत के दौरान दो शूटरों से नवेंद्र की गोली मारकर हत्या करवा दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद से शूटर फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन अभी तक शूटरों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द शूटरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

गौतम बुद्ध की शिक्षाएं हमें बुद्धि और विवेक से धर्म का आचरण करते हुए टीम भावना के लिए प्रेरित करती हैं : सीएम योगी

Ajit Sinha

व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में तीन नाबालिग सहित चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

मुठभेड़ के दौरान दो दिल्ली पुलिस के दो पुलिस कर्मी और कुख्यात अपराधी हुए घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x