Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में 25 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपित शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सुबह लगभग आठ बजे गांव छायंसा में एक शख्स अपने मकान के छत पर चढ़ कर अचानक पिस्तौल से ताबड़ तोड़ फायरिंग करने लगा। चलाए गए गोलियों के कारण से  गांव के लोग सन्न रह गए। इस मामले में  छायंसा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच – सेक्टर 65 की संयुक्त टीम ने बड़े सूझबूझ के साथ आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया और अब उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया हैं। शुरूआती दौर में आरोपित शख्स को मानसिक रूप से बीमार बताया गया हैं। 
पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद की छायंसा थाना पुलिस को आज सुबह लगभग 8 सूचना मिली कि एक शख्स अपने मकान के छत पर चढ़ कर पिस्तौल लहड़ाते हुए  ताबड़ तोड़ गोलियां चला रहा हैं जिसके कारण उसके आसपास के घरों में रहने लोग सहमें हुए हैं। इसके तुरंत बाद थाना अध्यक्ष  अपने  टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और उनके सहयोग के लिए मौके पर क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -65 की टीम भी पहुंच गई। सबसे पहले पुलिस ने आरोपित के परिजनों को सुरक्षित स्थान पर  भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस दो घंटे के भारी प्रयास के बाद बड़े प्यार से उसे निचे बुलाया आरोपित शख्स  पकड़ लिया । उसके पास से  पुलिस ने दो पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राजकुमार बताया हैं ,परिवार के अनुसार आरोपित राज कुमार मानसिक तौर पर परेशान हैं। इस रोग का उसका ईलाज भी चला था। अब पुलिस यह जानने में लगी हैं कि आरोपित शख्स दोनों  पिस्तौल आखिरकार लाया तो कहा से लाया। सवाल के जवाब में पुलिस का कहना हैं कि आरोपित राज कुमार ने लगभग 20 -25 राउंड फायरिंग की हैं। 

Related posts

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिपिंग समारोह का आयोजन किया: 88 पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:किसान संधर्ष समिति नहर पार के संयोजक एवं सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सतपाल नरवत को पुलिस ने घर में किया नजरबंद।

Ajit Sinha

ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,केस दर्ज,3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!