Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सीएम योगी का एआई जेनरेटेड डीप फेक वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भ्रामक बातें फैलाने के वाला पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम / नोएडा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जेनरेटेड डीप फेक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भ्रामक बातें फैला कर राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.जिससे इस वीडियो को अपलोड किया गया था। यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 1 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया.

जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया था और उसमें भ्रामक तथ्य फैला कर राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा था. यह वीडियो श्याम किशोर गुप्ता जो सेक्टर 49 में रह रहे थे। उन्होंने अपने अकाउंट से पोस्ट किया था। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और थाना साइबर क्राइम गौतम बुध नगर की संयुक्त कार्रवाई करते हुए जांच के बाद साइबर क्राइम थाने में बरौला निवासी किशोर गुप्ता के विरुद्ध धारा 468, 505(2) भादवि, 66 आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और आज सुबह 6:00 बजे करीब शाम लाल कॉलोनी कल्याण कुंज बरोला थाना 49 से गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिससे इस वीडियो को अपलोड किया गया था. आरोपी रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवीन आपराधिक न्याय तकनीकों को अपना, हरियाणा पुलिस बन रही है हाई टेक: डीजीपी

Ajit Sinha

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने सितंबर में 3 बच्चों सहित चार लापता को परिवार से मिलवाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x