Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर प्राधिकरण की एफडी बनाकर 3 करोड़ 90 लाख ट्रांसफर करने वाला पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा की क्राइम ब्रांच और थाना 58 पुलिस में एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर प्राधिकरण की एफडी बनाकर 3 करोड़ 90 लाख रुपए ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश वरुण कुमार त्यागी को दिल्ली के राम नगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल 9 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

 पुलिस की गिरफ्त में खडा वरुण कुमार त्यागी आरोपित उस जालसाल गैंग का सदस्य जिसका मास्टर माइंड मनु भोला था, जिसने अन्य आरोपितों  के साथ मिलकर सारी साजिश रची थी। इन लोगो द्वारा धोखा धड़ी के शुरुआती चरण में बैंक खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेजों में जालसाजी की गई। इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपराधियों ने नोएडा प्राधिकरण के नाम से खाता खोलने के इरादे से बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया। जिन अपराधियों ने यह कृत्य किया उनमे अब्दुल खादर, राजेश पाण्डेय, सुधीर, मुरारी, राजेश बाबू, मन्नू भोला, त्रिदिब दास, राहुल मिश्रा उर्फ गौरव शर्मा और अजय कुमार पटेल को पहले ही गिरफ्तारी किया जा चुका है।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि आरोपित ने खुद को नोएडा विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताकर बैंक में फर्जी खाता खुलवाया और प्राधिकरण की तीन करोड़ 90 लाख की एफ़डी को बैंक ऑफ़ इंडिया में ट्रांसफर कराया था।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी ने सब – इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को एक लाख 15 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही शराब ठेका पर की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x