
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क में शनिवार शाम देशभक्ति और संगीत का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। नोएडा प्राधिकरण और स्थानीय संस्था ‘मेघदूतम रंगमंच’ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के विश्व-प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से शहरवासियों का दिल जीत लिया।भारतीय नौसेना का यह प्रतिष्ठित 27 सदस्यीय बैंड ने न केवल पारंपरिक मार्शल संगीत और देशभक्ति गीतों की धुनें बिखेरीं, बल्कि लोकप्रिय बॉलीवुड और पश्चिमी धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और युवाओं को भारतीय सेना की अनुशासित जीवनशैली और रचनात्मकता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए। वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) संजय महेंद्रू के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम ने नोएडा वासियों को भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपराओं को करीब से महसूस करने का मौका दिया। भारतीय नौसेना का यह प्रतिष्ठित बैंड साल भर में केवल 10 चुनिंदा स्थानों पर ही अपनी प्रस्तुति देता है। नोएडा का इस सूची में शामिल होना शहर के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात रही।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

