Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक कार पर गाड़ी के नंबर वाले स्थान पर काफी बड़े अक्षरों में YADAV लिखवा कर सड़कों पर गलत और लापरवाही तरीके से चलाने वाले एक बीए फाइनल ईयर के छात्र को सदर थाना गुरुग्राम के पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित छात्र का नाम सोनू उम्र 21 वर्ष निवासी खरखड़ा , जिला रेवाड़ी, हरियाणा है। इस मामले में एक मुकदमा सदर थाना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर के, आरोपित छात्र सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपित डीपीजी कॉलेज सेक्टर -34 , गुरुग्राम का छात्र है।    
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.11.2025 को पुलिस की ERV-272 पर तैनात पुलिस कर्मचारी द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि सड़क पर सरकारी गाड़ी सहित डीपीजी कॉलेज सैक्टर-34, गुरुग्राम पर तैनात थे कि इन्हें एक कार चालक अपनी कार को तेज गति व गफलत लापरवाही से चलाकर आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने को इशारा किया तो कार चालक युवक ने पुलिस टीम से आगे करीब 15-20 कदम कार रोकी व भागने की कौशिक करने लगा तो पुलिस टीम द्वारा उस कार चालक को दौड़कर काबू किया। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत  थाना सदर, गुरुग्राम में एफआईआर अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को दिनांक 14.11.2025, शुक्रवार को नजदीक डीपीजी कॉलेज सेक्टर-34, गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा में शामिल अनुसंधान किया गया, जिसकी पहचान सोनू (उम्र 21 वर्ष, शिक्षा बी.ए. फाइनल ईयर) निवासी गांव खरखड़ा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई।

आरोपित  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित डीपीजी कॉलेज में बी.ए. तृतीय वर्ष का छात्र है व आरोपित  ने गाड़ी की नंबर प्लेट से नम्बर हटाकर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था और गाड़ी को तेज गति, गफलत व लापरवाही से चलाकर आमजन की जान को जोखिम डालने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई कार (वरना) बरामद की गई है तथा आरोपित  को दिनांक 14.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

शराब पीने के दौरान भांजे ने अपने सगे मामा की लकड़ी सिर में मार कर हत्या कर दी , पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने वाले सीएससी सेंटर पर मारा छापा, अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x