Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे और शहर की दुर्दशा सुधारने के लिए कार्य करे :विजय प्रताप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने रविवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की गांधी कालोनी में दुर्दशा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ये रोड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है उसके बावजूद बुरी तरह टूटी हुई है पास ही स्मार्ट सिटी गांव फतेहपुर चंदीला है वहां भी हालत खराब है पीछे रेलवे रोड पर निरंतर सीवर का पानी बहता रहता है पिछले 11 वर्षों से रेलवे स्टेशन बन रहा है वो अब तक इनके गुरु के कई बार बयान देने के बाद भी अभी तक नहीं बन पाया है लोगों को सुविधाएं मिले ,इस ओर इनका ध्यान नहीं है। स्मार्ट सिटी में जलभराव, टूटी सडक़ें , जाम हुए सीवर ,गंदगी के ढेरों से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है लोगो की सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है हालात बद से बदत्तर हो रहे हैं।

वह लोगों में जागरूकता लाने के लिए और सरकार काम करे इसके लिए निरंतर प्रयासरत्त रहेंगे ओर जरूरत पड़ी तो पुरी कांग्रेस को सडक़ों पर लाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।  पत्रकारों के सवालों के जवाब में विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक को बडख़ल विधानसभा के भूगोल और इतिहास की जानकारी नहीं है। जिसके चलते गाहे बगाहे वह अपने गुरु पर अटैक कर जाते हैं की उन्हें तो अभी 10 महीने ही हुए है लेकिन उनके गुरु को तो सत्ता में लगातार 11 साल हो गए है इसलिए वो 11 साल के हिसाब की बात बताएं सेक्टर-46 की रोड़ 2006-2007 में वन विभाग की जमीन होते हुए भी जनहित में चौधरी महेंद्र प्रताप के कार्यकाल में बनवाई गई थी।

जो पिछले कई सालों से टूटी हुई थी वो अब जाकर बार बार मांग करने के बाद रिपेयर हुई है जिसका विधायक कह रहे है की उन्होंने बनवाई  ऐसे बेसुध बयानबाज़ी से बचने की सलाह उन्होंने विधायक को दी। राजनीति इनके लिए दुकान हो सकती है तभी बार बार ये कह रहे है की विपक्ष की दुकान बंद हो गई है लेकिन हमारा मानना है कि राजनीति सेवा का माध्यम है  दुकानदारी नहीं बेहतर है विधायक काम पर ध्यान दे ।

Related posts

जिला टैक्स बार एसोसिएशन की मासिक सभा का आयोजन होटल डिलाईट में किया गया।

Ajit Sinha

जल्द से जल्द सरकार 17 ए की अनुमति दे ताकि बडे मगरमच्छो को अरेस्ट किया जा सके-विधायक नीरज शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -28 में आज बड़े ही उत्साह के साथ 12 वीं क्लास के छात्रों को विदाई दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x