Athrav – Online News Portal
अपराध जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

कुत्ते के बच्चे का शिकार करने की कोशिश में था तेंदुआ, तभी कुएं में जा गिरे दोनों और फिर… देखें तस्वीर

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कुत्ता और तेंदुआ कुएं में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, तेंदुआ, कुत्ते के बच्चे का शिकार करने के लिए उसके पीछे भाग रहा था और इसी वजह से दोनों अचानक कुएं में गिर गए. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि कुएं में फंस जाने के बाद तेंदुए ने कुत्ते के बच्चे को कुछ नहीं किया. ट्विटर पर इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है.

यह घटना महाराष्ट्र के नंदुरबार के वरचे टेम्बे गांव की है. यहां तेंदुआ और कुत्ते का बच्चा लगभग 7 घंटों तक एक कुएं में फंसे रहे. गांव के लोगों ने दोनों के कुएं के अंदर फंसे होने की जानकारी वन विभाग को दी थी. इसके बाद वन विभाग ने लगभग 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को सही सलामत कुएं से बाहर निकाला. वीडियो में वन विभाग के अधिकारी, कुएं में रस्सियों की मदद से एक पिंजरे को डालते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद तेंदुए को सही सलामत पिंजरे में बंद करके वन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले जाते हैं.



वीडियो में दोनों जानवर कुएं में नजर आ रहे हैं. एक ओर जहां तेंदुआ दीवार के नजदीक बैठा हुआ नजर आ रहा है. वहीं डार्क ब्राउन कलर का कुत्ते का बच्चा उससे थोड़ी दूरी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और अपनी पूंछ हिलाता हुआ दिख रहा है.

Related posts

धनाश्री वर्मा ने नोरा फतेही के गर्मी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

Ajit Sinha

ईडी ने 3,50,000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि के घोटाले के मामले में की कई जगहों पर छापेमारी, करोड़ों की नगदी और समाप्ति जब्त की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने : एक बहन ने अपने सगे भाई के खिलाफ व्हाट्सप्प व फेसबुक पर अश्लील मैसेज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा करवाया दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!