Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस की कैप लगाकर वीडियो बनाने का शौक और उसे वायरल कर छा जाने के अरमान ने, युवक को पहुंचाया सलाखों के पीछे


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सोशल मीडिया के आने के बाद लोगों के दबे हुए अरमानों को नए पंख मिले हैं, और इन अरमानों को पूरा करने के लिए कई बार ऐसे वीडियो वायरल कर देते हैं जो उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देता है एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी में रखे पुलिस कैप के साथ और पुलिस की कैप को पहनकर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने से स्पष्ट हो जाता है कि यह वीडियो जेवर कोतवाली में बनाया गया है और इस वीडियो को बुलंदशहर के निवासी प्रमोद कुमार ने बना कर सोशल मीडिया पर डाला था। जेवर कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार की गाड़ी को गत 11 मई को नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस ड्यूटी में लगाया गया था। उस दौरान जब उसकी गाड़ी जेवर कोतवाली परिसर में खड़ी हुई थी। उसी दौरान आरोपी द्वारा गाड़ी में एक पुलिसकर्मी की रखी कैप को लगाकर खुद का वीडियो बना लिया गया गया। साथ ही आरोपी द्वारा अपने सर पर कैप लगा कर भी वीडियो बनाई गई थी, जिसको बाद में उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया था। जिसके साथ ही आरोपी द्वारा अन्य सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो डाल दिया गया था।कई दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने जेवर के नजदीक से प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसको पुलिस की कैप लगाकर वीडियो बनाने का शौक था। जिसकी वजह से उसने यह वीडियो बनाकर अपने अकाउंट पर डाल दिया। लेकिन उसको यह नहीं पता कि उसका शौक उसे जेल पहुंचा देगा.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन, एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मी किए निलंबित

Ajit Sinha

डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के कामकाज की समीक्षा, ब्यूरो के कार्य में तकनीकी सुधार को लेकर दिए आदेश

Ajit Sinha

जहरीले कोबरा टहलते देख हर किसी को सूंघा साँप, सपेरे ने कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोडा-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x