Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,फरीदाबाद के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद प्रदीप दहिया को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का निदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव कृष्ण कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद लगाया गया है।

नगर निगम, गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री जसप्रीत कौर को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त और नगर निगम, पानीपत के आयुक्त मनोज कुमार-2 को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम और झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम और नगर निगम,पानीपत का आयुक्त लगाया गया है। नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह के जिला नगर आयुक्त जगनिवास को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, झज्जर डॉ. सुभिता ढाका को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल की प्रबंध निदेशक पूजा छनवारिया को विकास एवं पंचायत विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

आरटीए, नूंह के सचिव गौरव अंतिल को टोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। विकास एवं पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और क्षेत्रीय प्रशासक, हरियाण राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार सुमित कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेन्द्र पाल को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। आरटीए, यमुनानगर के सचिव भारत भूषण को रतिया का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। झज्जर की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिखा को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को हरियाणा रोडवेज, पंचकूला का महाप्रबंधक लगाया गया है। लाडवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कपिल कुमार को शाहाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता को लाडवा का उपमंडल अधिकारी(नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। रतिया के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जगदीश चंद्र को लोहारू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त दिनेश को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: आकाश गुप्ता के दो साल के कार्यकाल को भुलाना आसान नहीं होगा, फीवा प्रधान का चुनाव 29 जुलाई को।

Ajit Sinha

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश साइबर थाना सेंट्रल ने 3 आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सेक्टर -25 इलाके के इंपीरियल ऑटो कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!