Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने राज्य के कालेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कालेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिन कालेजों ने अभी तक नहीं लगाए हैं उनको भी यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के एडिड कालेजों व स्वयं वित्तपोषित कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कालेजों के कैंपस की प्रभावी निगरानी व देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। अगर अभी तक किसी कालेज-कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं तो जल्द से जल्द से लगवा लेने चाहिए।         

उन्होंने बताया कि उक्त सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को आगामी 14 जनवरी 2021 तक विभाग के मुख्यालय में सीसीटीवी कैमरों का विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद:पहले जलते हुए झुग्गी में फंसी बुजुर्ग महिला को बचाया, फिर 1 महीने का राशन दिलवाया,एक दिन में नई झुग्गी बनवा दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने किया प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ यमुना के जलस्तर का निरीक्षण

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आमिर का जीवन पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैः बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!