Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना संक्रमित के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा, तीन नए केसों के साथ कुल संख्या 147 तक पहुंची।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा, रोजाना किसी न किसी सेक्टरों और कालोनियों के गली मोहल्लों से कोरोना संक्रमित नए केस निकल कर रही हैं,जिसे जानकार आमजन सहमें हुए हैं। अब उनके समझ में नहीं आ रहा हैं कि वह करें तो क्या करें। जरुरत हैं जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के खात्मे की ओर बढ़ते हुए कदम में और तेजी लाने की। अब कोरोना संक्रमित के 147 हैं जो कल के मुकाबले आज बढे हुए हैं।  
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 7578 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1728 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5845 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 7431 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 6939 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 6202 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 590 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 147 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 60 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा चार पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 77 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छ मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का करें सम्मान,किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या उससे ऊपर या बराबर न लगाएं नागरिक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुमित गौड बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!