Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़का -लड़की  ने आगरा नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, लड़की का शव बरामद।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़का -लड़की  ने आगरा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना बुधवार दोपहर की हैं। पल्ला थाना पुलिस ने लड़की की शव को आगरा नहर से बाहर निकाल कर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और लड़के की तलाश में  एनडीआरएफ की टीम लगी हुई हैं। 

पुलिस के मुताबिक लड़का -लड़की पल्ला इलाके के चौहान कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। लड़की की पहचान मोलड़बंद ,दिल्ली निवासी राज के रूप में हुई है। लड़की  के परिवार वालों ने बताया कि राज पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसका परिवार मोलड़बंद, दिल्ली में रहता है। करीब तीन महीने से वह अपने परिवार को छोड़कर लड़की  के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था।



मिली जानकारी के अनुसार, आगरा नहर में कूदने से पहले दोनों लड़के -लड़की ने अलग-अलग सुसाइड नोट लिखकर कमरे की दीवार पर चिपका दिया। इसके अलावा अपने परिवार वालों को भी ये सुसाइड नोट वॉट्स-एप कर दिए। सुसाइड नोट में दोनों ने मर्जी से आत्महत्या करने और एक-दूसरे के परिवार को तंग ना करने की बात लिखी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आत्महत्या क्यों की। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौर गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों की आई बाढ़, एसडीओ अनिल ने दिए सभी अवैध निर्माणों को तोड़ने के निर्देश। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने संभाला पदभार, बधाई दी, कराया मुंह मीठा  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राकेश हत्याकांड में आरोपित साहिल उर्फ़ उल्टा पकड़ा गया – एसीपी अमन यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!