Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

हरियाणा के कोयला व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करता था गैंग,पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा। 

राजस्थान के सीकर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया हैं जो हनीट्रैप में व्यापारियों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे वसूलता था. एक कोयला व्यापारी के अपहरण के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया है. दरअसल, हरियाणा से राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कोयला व्यापारी का अपहरण कर उसे सीकर ज़िले में रखा गया है. इस खबर के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई थी. हरियाणा से हुए इस अपहरण के मामले में सीकर जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस ने खुलासा किया कि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि हनी ट्रैप का था.

थानाधिकारी ने बताया कि बीते 3 दिसंबर को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि सीकर में किसी व्यापारी को बंधक बना रखा है और 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है.इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. पुलिस ने तिरुपति नगर में एक तीन मंजिला फ्लैट के तीसरे माले पर दिनेश कुमार निवासी पंचकूला, जो कि कोयले का व्यापारी और उसके ड्राइवर को मौके से कस्टडी में लिया.दिनेश कुमार ने बताया कि एक साल पहले उनके फोन पर एक महिला का मैसेज आया था जिसने खुद को कोयला व्यापारी की पुत्री बताते हुए उनसे बातें शुरू कीं. दिनेश ने बताया कि महिला ने उनसे दो बार कोयला भी मंगवाया जब कोयले का भुगतान करने की बारी आई तो महिला ने उन्हें मिलने के लिए एक नवंबर को सालासर बुलाया.

दिनेश ने कहा कि महिला और उन्होंने रात साथ गुजारी. ऐसे में महिला द्वारा उनकी आपत्ति जनक व अश्लील तस्वीर और वीडियो बना लिए गए. इस के आधार पर महिला ने उन्हें ब्लैकमेल किया और 2 दिसंबर को सीकर बुलाया. यहां उनसे फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी.दिनेश ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है जिसके बाद बात 15 लाख रुपये पर तय हुई. दिनेश अपने घर सूचना दी. घर वालों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हरियाणा पुलिस सीकर आई और दिनेश को कस्टडी में लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपी मनीष सैनी निवासी नवलगढ़ और विक्रम जाट निवासी गुड्डा को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य सरगना नवलगढ़ क्षेत्र का ही है जो केएमटीसी नाम से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चलाता है. चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी महिला का नाम अंजुला पता चल पाया है और यह मामला हनी ट्रैप का है जिसमें महिलाओं द्वारा बड़े व्यापारियों को फंसाकर ब्लैकमेल किया जाता था.

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फहराया166 फीट ऊंचा 500वां तिरंगा

Ajit Sinha

नई दिल्ली : रिलीज हुई 69 अपोजिट एटरैक्ट वेब सीरीज ,6 साल तक चलने वाला 1200 एपिसोड की है यह सीरीज,क्या जरूर पढ़े।

Ajit Sinha

लाॅक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला सही, लाॅक डाउन का सही से पालन करते हैं, तो कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!