Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ईमानदारी और सतर्कता का परिचय: गुरुग्राम पुलिस के मुख्य सिपाही ने ₹3 लाख मूल्य की डायमंड अंगूठी ढूंढ़कर पीड़ित को लौटाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक बार फिर अपनी ईमानदारी, सतर्कता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए गुरुग्राम पुलिस ने 3 लाख रुपए कीमत की गुम हुई डायमंड अंगूठी को ढूंढकर उसके असल मालिक को लौटाई। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 2 नवम्बर -2025 को थाना बादशाहपुर,गुरुग्राम में मोहित निवासी वर्धमान विक्टोरिया, सेक्टर-70, गुरुग्राम द्वारा एक शिकायत दी गई कि वह पार्क में घूमने के लिए गया था, उसी दौरान उसकी डायमंड धातु की शादी में मिली हुई अंगूठी, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है, पार्क में ही कहीं गुम हो गई। प्राप्त शिकायत तत्परता से कार्रवाई  करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया और मुख्य सिपाही राकेश ने सजगता और मेहनत के साथ सूचनाएं एकत्रित करने अंगूठी को तलाश लिया। आवश्यक सत्यापन की औपचारिकताओं के बाद उक्त अंगूठी को शिकायतकर्ता मोहित को विधिवत रूप से सौंप दिया गया।अंगूठी मिलने पर मोहित ने पुलिस का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि “गुरुग्राम पुलिस ने न केवल ईमानदारी दिखाई बल्कि यह भी साबित किया कि पुलिस जनता की सच्ची रक्षक है। मैं गुरुग्राम पुलिस का दिल से आभारी हूँ।”

Related posts

दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक, एलजी और गृह मंत्रालय की ओर से नहीं उठाए जा रहे ठोस कदम- सीएम

Ajit Sinha

ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के एक निदेशक को समन, एनसीबी के रडार पर 50 सेलेब्स

Ajit Sinha

कंपनी के गार्डों ने एक शख्स को पकड़ कर कंपनी के एक कमरे ले गया और उसकी डंडों पीटकर कर हत्या कर दी,दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x