Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार आरोपित पति पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पत्नी की सनसनीखेज हत्या करके किराए के एक मकान के कमरे में छोड़ कर भागने वाले पति को थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सन्नी दयाल (उम्र-35 वर्ष) निवासी रानी का बगीचा, जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश) है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया की अवैध संबंध में उसने पत्नी की हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात को गत 29 जनवरी 2026 को अंजाम दिया था। मरने वाली पत्नी का नाम शालू उम्र 30 वर्ष थी।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29.01.2026 को समय थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गांव खांडसा, गुरुग्राम में एक महिला की हत्या किए जाने का सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम गाँव खांडसा में एक मकान (घटनास्थल) पर पहुँची, जहां एक कमरे में बैड पर एक महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली, जिसके नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफएसएल , सीन-ऑफ-क्राईम व फिंगरप्रिंट की टीमों से घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया गया तथा आगामी कार्रवाई  के लिए शव को मोर्चरी भिजवाया गया।

उनका कहना है कि घटनास्थल पर उपस्थित मृतक महिला के भाई ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी बहन (मृतका)  शीलू देवी निवासी रानी का बगीचा, जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश), जिसकी शादी वर्ष-2018 में सन्नी दयाल निवासी रानी का बगीचा, जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश) से हुई थी। उसकी बहन का पति 4 महीने पहले गांव खांडसा, गुरुग्राम में आया था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसे फोन के माध्यम से पता चला कि उसके  जीजा सन्नी से उसकी बहन शीलू की हत्या कर दी तो वह  अपनी बहन के किराए के मकान पर आया, मकान पर ताला लगा हुआ था। ये ताला तोड़ कर कमरे के अंदर गए तो उसकी  बहन शीलू मृत अवस्था में पड़ी थी। प्राप्त शिकायत पर  थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई  करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पति को दिनांक 3. 2.2026 को खांडसा, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम सन्नी दयाल (उम्र-35 वर्ष) निवासी रानी का बगीचा, जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश) है। आरोपित सन्नी दयाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका व उसकी पत्नी शीलू (मृतका) के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर झगड़ा हो जाता था तो वह शीलू के चरित्र पर शक करता था। दिनाँक 28/29.01.2026 की रात को भी इनके बीच ऐसे ही झगड़ा हुआ था और उसने अपनी पत्नी शीलू देवी की तकिए से मुँह/गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पहले वह  आगरा (उत्तर-प्रदेश) फिर जयपुर (राजस्थान) भाग गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित से गहनता पूर्वक पूछताछ करके बरामदगी की जाएगी। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने देर रात सराय क्षेत्र में चल रहे अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

कोविड-19 संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की अब जिला गुरुग्राम में आसानी से पहचान हो सकेगी: डीसी 

Ajit Sinha

गुरुग्रामः एक कंपनी में 7 करोड़ की हेराफेरी, आरोपित अकाउंट एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x