Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया नष्ट (डिस्ट्रॉय)।

अजीत सिन्हा/गुरुग्राम
नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को कल बुधवार को पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा IPS की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इन्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित Biotic Waste Limited कम्पनी में नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 116.030 किलोग्राम गांजा, 69 ग्राम स्मैक, 10.619 किलोग्राम चरस, 342.368 ग्राम हेरोइन, 01.008 ग्राम MDMA, 253.0358 किलोग्राम ब्राउन पाउडर , 08.089 ग्राम कोकीन, 02.348 किलोग्राम पॉपी हस्क शामिल थे।गुरुग्राम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों एवं अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी देकर भी जागरूक किया जाता है। इस दौरान डॉ अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम व श्रीमती सुशीला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम मौजूद रहे।

Related posts

विजिलेंस टीम ने फरीदाबाद नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता व ट्यूबेल हेल्पर को 12000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज को एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मैं राजा नहीं जनता का सेवक हूं, प्रदेश के लोगों की सेवा करना ही ध्येय है-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x