Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिला प्रशासन ने 3 मेडिकल स्टोरों सहित 35 दुकानों पर मारा छापा, 8 दुकानदारों के चालान किए हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: जिला प्रशासन का कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है ।इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन ने 35 जगहों पर छापामारी की जिनमें से 8  विक्रेताओं का अनियमितता पाए जाने पर चालान किया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम रोज की तरह आज भी फील्ड में गई और जिला में 35 स्थानों पर छापामारी की।

उन्होंने बताया कि आज टीम ने गांव नाहरपुर स्थित नैतिक जनरल स्टोर ,जय मेडिकल स्टोर ,न्यू जे मेडिकल स्टोर, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर ,श्री बालाजी जनरल स्टोर कादीपुर,उमाकांत जनरल स्टोर कादीपुर, गुड़गांव गांव स्थित ग्रॉसरी जनरल स्टोर व सेक्टर 9 स्थित दैनिक बाजार का अनियमितता पाए जाने पर चालान किया। उन्होंने ग्रोसरी स्टोर संचालकों व दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित दरों पर ही खाद्य पदार्थों को बेचे अन्यथा उनके खिलाफ नियमा नुसार कार्यवाही होना तय है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा यदि कोई दुकानदार या विक्रेता जमाखोरी करता है  या बिना एमआरपी या निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर सामान बेचता है तो तुरंत मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।

Related posts

बीती रात एक बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद, सनसनीखेज हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारी सुबह से ही पुराने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

Ajit Sinha

सड़क हादसे में एक कार में सवार तीन लड़कों में से दो लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, एक जख्मी।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!