Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस में लकवाग्रस्त थी देश की अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी ने भारत को आर्थिक ताकत बनाया : निमुबेन बांभणिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: शनिवार को रोहतक पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने कहा है कि कांग्रेस के राज में देश की अर्थव्यवस्था लकवाग्रस्त थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया में आर्थिक ताकत बनाने का काम किया। उन्होंने सरकार के बजट को विकसित भारत का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की 141 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करेगा। यह बजट भारत को सशक्त, शक्तिशाली, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। श्रीमती बांभणिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस वर्षों में देश की लकवाग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लेकर आए हैं और भारत को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत वाला देश बनाया। पीएम मोदी आने वाले पांच सालों में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री निमाबेन बांभणिया रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बजट को लेकर बातचीत कर रही थी।निमाबेन बांभणिया ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता और गरीबों को सुविधाएं देने वाला बजट है। बजट मुख्य रूप से  कृषि, रोजगार, युवा, सामाजिक कल्याण, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसिंग, ऊर्जा, शहरी और ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, सुरक्षा इन 9 बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कृषि हरियाणा की इकोनॉमी में महत्वपूर्ण सेक्टर है। हरियाणा की अर्थव्यवस्था में 50 प्रतिशत योगदान कृषि का है। बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं जिनका लाभ किसानों को मिलेगा। सरसों व तिलहन की खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ इस बजट से मिलने वाला है। मोदी सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में शामिल करने का है। सरकार ने इसके लिए 5906 एकड़ जमीन को प्राकृतिक खेती के तहत लाने का काम किया है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय के छः सहायकों (असिस्टेंट) को उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नित किया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए की बड़ी घोषणाएं-अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x