Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

हरियाणवी नृत्यों की सतरंगी आभा बिखेरी चौपाल में,घुम्मर, फागण, खोडिया और धमाल नृत्यों ने मचाई धूम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के तीसरे दिन विरासत हेरिटेज की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। हरियाणवी लोक नृत्यों की प्रस्तुति पर बड़ी चौपाल में बैठे हजारों दर्शक भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। हरियाणा पर्यटन विभाग के निदेशक राजीव रंजन सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

उनके साथ  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं हरियाणवी धरोहर के निर्माता डॉ. महासिंह पूनिया तथा सीएसआईआर की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल उपस्थित रही।  दीप प्रज्वलित कर इस मनोहारी शाम का शुभारंभ किया गया।

उसके पश्चात हरियाणा के ख्याति प्राप्त कलाकार सोमवीर ने हरियाणवी रागिनी गंगा जी तेरे रेत में.. रागिनी प्रस्तुत की। तत्पश्चात डीएन महाविद्यालय फरीदाबाद की छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य के माध्यम से घुम्मर विधा को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने फागण नृत्य से मंच पर हरियाणा की माटी को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। सलीम हरियाणवी ने हरियाणवी पगड़ी पर आधारित अपना गीत प्रस्तुत कर धूम मचाई।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>


इसके साथ ही धमाल नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। हरियाणा एक हरियाणवी एक-गीत के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति की खूबियों से दर्शकों का परिचय करवाया गया। मंच के कलाकारों को दर्शक दीर्घा से खूब तालियां मिली। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के वास्तु कार धर्मबीर, चीफ इंजीनियर बीडी भनखड़, जयभगवान कंबोज, शशि शर्मा, जैनेंद्र सिंह, रूचि गुप्ता, एडीएम विवेक, रमेश कुमार, राजेश जून, विजय राणा, अनिल सचदेव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

Related posts

फ़रीदाबाद की अनीशा अरोड़ा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता प्रथम पुरस्कार

Ajit Sinha

नेहा कक्क्ड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई की सड़कों पर ओपन कार में यूं मस्ती करते नजर आए, हनीमून वीडियो किया शेयर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!