Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला पटवारी को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला की टीम ने आज बुधवार को रीना देवी, पटवारी हल्का मानकपुर र्स्कल, अम्बाला शहर को 40,000/-रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार  किया गया है। शिकायतकर्ता साहब सिहं निवासी गांव मानकपुर तहसील व जिला अम्बाला ने एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बाला की टीम को एक शिकायत दी थी कि रीना देवी पटवारी हल्का मानकपुर र्स्कल अम्बाला शहर व उसका सहायक शम्मी उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 40000/- रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।शिकायतकर्ता साहब सिहं उपरोक्त की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपिता  रीना देवी पटवारी हल्का मानकपुर र्स्कल अम्बाला शहर को शिकायतकर्ता से उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज  में 40000/- रूपए की रिश्वत राशि लेने पर गिरफतार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मुकदमा  दर्ज किया गया है। यह पूरीकार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की  मांग करता है तो तुरन्त इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो, के टोल फ्री 1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाला निकला विनोद शर्मा का कातिल-अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर की जमकर नारेबाजी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2024 में और ज्यादा मजबूती के साथ प्रदेश में सरकार बनाना हमारा लक्ष्य – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x