Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

सरकार का ध्येय योग के जरिये हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ-नायब सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में आगामी 60 दिनों में 100 और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनमे नियमित योग का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज हिसार में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में योग अभ्यास करने आए योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा योग आयोग व  आयुष विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1121 स्थानों को चिन्हित करके व्यायामशालाएं खोली गई है और इनमें से 714 व्यायामशालाओं में नियमित योग हो रहा है। हरियाणा सरकार का प्रदेश में घर-घर तक योग को पहुंचाने का ध्येय है और इसी  के जरिये लोगों को स्वस्थ भी करना है। योग जीवन का न सिर्फ अहम हिस्सा है, बल्कि जीवन जीने का भी तरीका  है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रस्ताव पारित कराया था, जिसका विश्व के 177 देशों ने समर्थन  किया था। आज पूरी दुनिया के 217 देश 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी के तहत आज पार्कों, सभागारों, घरों, मुहल्लों, पंचायतों के अंदर साधकों ने योग का अभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि लोगों को योग से जोड़ने और उनके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सरकार ने 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्तियां की हैं, जो कि प्रतिदिन योग सिखाएंगे। इसके बाद योग सहायक आयुष डिस्पेंसरी में आने वाले रोगियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए योग के महत्व की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समय जब कोई दवा व वैक्सीन नहीं थी,  तब लोगों ने इस बीमारी से निजात के लिए योग को अपनाया और बीमारी से काफी हद तक छुटकारा भी पाया। आज योग एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। वर्तमान दौर में सभी की जिंदगी भाग-दौड़ की हो गई है, जिससे मन में तनाव भी रहता है। योग न सिर्फ तनाव को दूर करता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा भी पैदा करता है। अगर शरीर स्वस्थ रहता है तो जीवन में विकास की गति भी तीव्र रहती है। संकल्प लेना चाहिए कि हमें योग के जरिये आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया  कि योग को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि योग से शरीर को बीमार होने से बचाया जा सके। इसलिए करें योग, रहें निरोग। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि योग को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हर रोज प्रार्थना सभा से पहले पांच मिनट विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग पद्धति भारत की प्राचीन विधा है और योग गुरु बाबा रामदेव ने न केवल भारत के लोगों को बल्कि विश्व के लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि से योग को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वयं के लिए योग व समाज के लिए योग है।

 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विज्ञापन पर नॉन स्टॉप खर्च करके जनता को गुमराह रही भाजपा सरकार– दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं मिलने पर सीपी कार्यालय के प्रांगण में की जमकर नारेबाजी- देखें वीडियो।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 210 और अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x