Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुराने शराब का नए स्टिकर लगाकर बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाने वाला आरोपित अरेस्ट, 90 लाख की अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
पुरानी बोतल, नई शराब का मुहावरा अक्सर लोगों ने सुना है, लेकिन नोएडा में पुराने शराब पर नए स्टिकर लगाकर बेचकर कुछ लोग जबरदस्त मुनाफा कमा रहे थे. आबकारी विभाग और थाना बिसरख पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 के एक आवासीय गोदाम से बड़ी भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. बरामद की गई शराब की कीमत 90 लाख के करीब है।

आबकारी विभाग ने थाना बिसरख पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सी-429 सेक्टर-3 आवासीय गोदाम पर छापा मार कर विभिन्न ब्रांड की 435 बोतल अंग्रेजी शराब,1911 पेटी बीयर 45855 बोतल और कैन, 56 फर्जी स्टीकर बरामद किया है। जिला आबकारी विभाग सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया है उसका नाम सचिन कुमार जायसवाल है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मार्च के महीने में दुकानों से सस्ती कीमत पर शराब खरीद कर उस पर चालू वित्तीय वर्ष का स्टिकर लगाकर बेच रहा था। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाली दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत किया गया था. ऐसे में बीते वित्तीय वर्ष के लाइसेंस धारकों को 31 मार्च तक दुकान का पूरा स्टाफ खत्म करना था इसके लिए मार्च माह में ऑफर पर सस्ती शराब भी बेची गई। सचिन कुमार जायसवाल जो तीन से चार दुकानों पर सेल्समैन का काम कर चुका है अपने अन्य साथियों से मिल कर योजना बनाकर 30 से 50% सस्ती कीमत पर बड़ी मात्रा में 435 बोतल अंग्रेजी शराब, 1911 पेटी बीयर 45855 बोतल और कैन शराब खरीदी ली। उस पर चालू वित्तीय वर्ष के स्टीकर लगाकर बेच रहा था, बरामद शराब की कीमत करीब 90 लाख रुपये है।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का उद्घाटन, कम शुल्क में होगा दिल का इलाज : विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने किया अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के आधार कार्ड पैसे लेकर बनाए जा रहे है -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x