Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

हत्या समेत 11 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी अवैध देसी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: अपराध और अपराधियों के खिलाफ पंचकूला पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात व बेहद शातिर अपराधी योगराज उर्फ पिंकी को अवैध हथियार सहित काबू किया है।29 जून को जब डिटेक्टिव स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि योगराज उर्फ पिंकी पुत्र सूच्चा राम, निवासी गांव माजरा महताब, जिला पंचकूला, रामबाग रोड कालका स्थित श्मशान घाट के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी और फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आरोपी को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपी से एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब उससे हथियार संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना कालका में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1A) के तहत मामला दर्ज किया गया।डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि योगराज उर्फ पिंकी एक कुख्यात अपराधी है जिसमें खिलाफ कालका, पिंजौर, बद्दी और नारायणगढ़ थानों में लड़ाई-झगड़े और हत्या जैसे 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हम आरोपी का अमरावती मर्डर से लिंक तलाश रहे है। पुलिस ने उसे आज माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि उसने यह अवैध हथियार कहां से और किससे खरीदा, इस हथियार का इस्तेमाल किस आपराधिक योजना में होना था और उसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

Related posts

एक नाले में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात ऑटो नहीं रोकने पर ऑटो चालक की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, उसका साथी गंभीर रुप से घायल है।

Ajit Sinha

इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल- पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x