Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाकू मार कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में स्थित रामपुर फतेहपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाकू मार कर उसकी बड़े बेरहमी से सनसनी खेज हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपित सोनू शर्मा बुलंदशहर के वीर खेड़ा गांव का रहने वाला है, वह अपनी पत्नी के साथ दादरी के रामपुर फतेहपुर गांव में किराए के मकान में रहता था. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि गत 21 सितंबर 2025 को मृतका चंचल शर्मा के परिजनों ने थाना दादी में शिकायत दर्ज कराई थी, सोनू के चंचल शर्मा की हत्या कर दी है. जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोबाइल फोन को बरामद किया है। पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था इसी चलते पर उसने अपनी पत्नी चंचल शर्मा की चाकू मार के हत्या कर दी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के गलत आचरण से परेशान था, उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध है इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने आज डिप्टी सीएमओ और एक निजी हॉस्पिटल के डा. सुरेश 5 लाख की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।  

Ajit Sinha

19 कुख्यात गैंगस्टरों के ठिकानों पर अपराध शाखा व पुलिस की संयुक्त टीमों ने की एक साथ छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

हरियाणा में गुप्तचर विभाग के ईएसआई को 20,000 की रिश्वत लेते, भ्रष्टाचार के मामले सब इंस्पेक्टर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x