Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद से आरोपित पति को अपनी पत्नी पर झगड़े के दौरान चाकू से कातिलाना हमला करने सनसनीखेज मामले में किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पत्नी को चाकू गोद कर हत्या की कोशिश करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति को थाना सेक्टर -5 गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पत्नी गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती है, और आरोपित पति कोई काम नहीं करता है। पुलिस ने अपनी पत्नी को गुरुग्राम में छोड़ कर फरीदाबाद में अपने घर रहने लगा था। आरोपित पति का नाम ललित भारद्वाज है। इस संबंध में थाना सेक्टर -5 गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपित ललित भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.04.2025 को एक महिला ने थाना सेक्टर- 5, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करती है। उसका पति कोई काम नहीं करता। दिनांक 06.04.25 को उसका उसके पति के साथ गुरुग्राम छोड़कर फरीदाबाद में अपने घर में रहने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसके पति ने चाकू से इस पर वार करके चोट मारी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गत 30 अप्रैल 2025 को फरीदाबाद से काबू किया। आरोपित का नाम ललित भारद्वाज निवासी ठाकुर वाडा, ओल्ड फरीदाबाद है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से वारदात में प्रयाग किया गया चाकू बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक एंव डीसीपी अपने क्षेत्रों की जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को प्रति दिन 11 से 12 बजे तक सुनेंगें : अनिल विज 

Ajit Sinha

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रोटेरियन विनय गोयल को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रीन के बने प्रेसीडेंट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x