अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
3000 रुपए के लेन -देन को लेकर हुई कहासुनी के चलते 17 वर्षीय एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना सिविल लाइन्स , गुरुग्राम की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज हत्या का मामला मंगलवार सुबह की है। मरने वाले 17 वर्षीय युवक का नाम केशव है, जबकि हत्या आरोपित का नाम मानू है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स,गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन्स, गुरुग्राम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर- 14 के नजदीक एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। पुलिस को मालूम हुआ कि घायल व्यक्ति को पहले एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृत व्यक्ति का डेड रुक्का प्राप्त किया।
उनका कहना है कि जांच के दौरान मृतक की पहचान केशव (उम्र-17 वर्ष) निवासी गांव बड़ा बैजपुर जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई। प्रारंभिक अनु संधान में सामने आया कि मृतक पहले सेक्टर-14, गुरुग्राम स्थित एक गाड़ियों के शोरूम में कार्य करता था। तथा फिलहाल सुखराली में किराए पर रहता है। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक केशव के दोस्त धीरज ने आरोपित मानू से दिसंबर 2025 में 3000 रूपये उधार लिए थे। आरोपित मानू के द्वारा धीरज पर पैसे वापिस करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पर मृतक केशव के द्वारा आरोपित को पैसे के लिए दबाव न बनाने बारे कहा गया। इसी बात को लेकर केशव व आरोपित मानू के बीच कई बार कहा सुनी हुई थी।

कल शाम तथा आज मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच फोन पर बहस हुई तो मृतक केशव सेक्टर 14 स्थित आरोपित मानू के कार्यस्थल के नजदीक आया। जहां पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और आरोपित मानू ने चाकू निकाल कर केशव पर वार कर दिया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मानू (उम्र-24 वर्ष) निवासी शीतला कॉलोनी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को हिरासत में लिया गया है। मृतक केशव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया । एफआईआर का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

