Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

प्लॉटों की रजिस्ट्री करने के बदले 70 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसील का क्लर्क गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पंचकूला:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचकूला जिले में कार्रवाई करते हुए रायपुर रानी तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क अमित कुमार को 70,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्लॉटों की खरीद-फरोख्त के संबंध में रजिस्ट्री करवाने के एवज में शिकायत कर्ता से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 70,000 रुपये तय हुई थी। शिकायतकर्ता जिला पंचकूला में प्रॉपर्टी डीलर है। शिकायत के अनुसार, आरोपी अमित कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क, तहसील रायपुर रानी द्वारा प्लॉटों की खरीद-फरोख्त से संबंधित रजिस्ट्री करवाने के एवज में उससे एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में यह राशि 70,000 रुपये तय हुई।

आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम तहसील परिसर में खड़ी अपनी गाड़ी में रखने के लिए कहा। आरोपी ने रिमोट चाबी से अपनी गाड़ी खोली, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने निर्धारित राशि गाड़ी में रख दी। शिकायत के आधार पर एसीबी पंचकूला की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से गाड़ी खुलवाकर उसमें रखी गई 70,000 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य प्रणाली के माध्यम से की गई।यह ट्रैप कार्रवाई थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाह एवं राजपत्रित अधिकारी के रूप में श्री धर्मेंद्र, उपमंडल अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग, पंचकूला मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 14, दिनांक 9 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है।एसीबी द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। मामले में आगे की तलाशी और जांच जारी है।

Related posts

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में डबल मर्डर, घर में मिली मां-बेटी की लाश, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हार की बौखलाहट में अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री- हुड्डा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव फतेहपुर बिल्लौच में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी और चली ताबड़तोड़ गोलियां एक की मौत, कई घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x