Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एनआईटी क्राइम ब्रांच व एनसीबी की टीम ने एक फ्लैट में छापेमारी करके 15 करोड़ के कोकीन के साथ 3 विदेशी नागरिक पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड के लक्कड़पुर इलाके के एक फ्लैट से एनआईटी क्राइम ब्रांच और एनसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने आज बुधवार को लगभग 15 करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ बरामद किया है, इनमें 2.337 किलो कोकीन समेत 3.741 किलो मादक पदार्थ शामिल है। संयुक्त टीम ने इस मामले में लिप्त तीन विदेशी आरोपित को गिरफ्तार किए है, जो कि अवैध रुप से भारत में रह रहे थे। ये जानकारी एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी क्राइम ब्रांच को थाना सूरजकुंड क्षेत्र स्थित लक्कड़पुर में विदेशी नागरिकों के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए 15/16 सितंबर की रात निरीक्षक अनिल छिल्लर,प्रभारी एनआईटी क्राइम ब्रांच ने अपनी टीम तथा एनसीबी  दिल्ली की टीम के साथ तलाशी वारंट लेकर शिव दुर्गा बिहार, लक्कड़पुर, सूरजकुंड, फरीदाबाद स्थित मकान नंबर- 16 की दूसरी मंजिल पर बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए।उनका कहना है कि एनसीबी दिल्ली की टीम से बरामद पदार्थों की जांच कराई गई, जिसमें कोकीन और एम्फेटामाइन के सकारात्मक परिणाम मिले। पुलिस की रेड में 2.337 किलोग्राम कोकीन,26 ग्राम एम्फेटामाइन, 1.378 किलो ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।मौके से तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान Ifeanyi Emmanuel और Bell John @ Enudun Emmanuel निवासी नाइजीरिया तथा Remy @ Amos Ovie निवासी कैमरून के रूप में हुई है। तीनों आरोपित उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे। जिनसे पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।बरामद मादक पदार्थ व नकदी को पुलिस कब्जे में लेकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। घटना क्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की जा रही है।उनका कहना है कि मौका पर अफ्रीकन कंट्रीज के 10 और लोग किराए पर रहने पाए गए जिनके द्वारा अपने दस्तावेज बारे संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस संबंध में एफआरआरओ दिल्ली के कार्यालय में उन लोगों के दस्तावेजों बारे तस्दीक की जा रही है। अगर दस्तावेज ठीक प्रकार से नहीं पाए जाते हैं, तो उनकी डिपोर्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपितों  से मादक पदार्थ की सप्लाई, स्रोत, नेटवर्क तथा इस खेप से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Related posts

राजनीतिक दल व उम्मीदवार डूज एंड डोंट्स का कड़ाई से करें अनुपालन – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

हॉरर किलिंग,कॉल डिटेल खुला राज, बेटी की हत्या कर शव 80 किमी दूर नहर में बहा दिया, पूरा परिवार अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डिंग निर्माण के दौरान खुले में डस्ट,रोड़ी, मलबा रखने पर एमसीएफ ने बिल्डरों के नाम काटे चालान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x