Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चर्चे हरियाणा में अब भी गूंजते हैं : डा. सतीश पूनिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/हिसार:प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार हरियाणा आए डा. सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद की खूब चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चर्चे हरियाणा में अब भी गूंजते हैं। हरियाणा का इतिहास सदा कांग्रेस के खिलाफ रहा है। जनता ने लगातार दस साल से कांग्रेस को नकारा हुआ है और आगे भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जनता तैयार बैठी है। डा. पूनिया बुधवार को हिसार में विस्तारित जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। यहां श्री पूनिया ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जब मेहनत करता है तो देश और प्रदेश में कमल खिलता है। हिसार पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डा. आशा खेदड़ ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।
जिला कार्यकारिणी में बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस और विपक्ष के लोग सदा कहते थे कि पूरी दुनिया में भाजपा की सरकार बन जाएगी, लेकिन हरियाणा में कभी नहीं बन सकती, परन्तु जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और लगातार दो बार बनने के बाद तीसरी बार भी जनता भाजपा को ही आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व और स्वाभिमान है कि हरियाणा के लोगों ने ऐसा करिश्मा दो बार किया और तीसरी बार भी जनता हरियाणा में कमल का फूल खिलाएगी।डा. पूनिया ने कहा कि पिछले 10 सालों से मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को विकसित बनाने की राह पर तेजी से लेकर जा रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था देकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का युवा बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी लग रहा है। हरियाणा के लोगों को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।डा. सतीश पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छल का प्रयोग किया और लालच देकर जनता को भ्रमित किया। इतनी प्रतिकूलता के होते हुए भी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और पांच लोकसभाओं में कमल का फूल खिलाया है। कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री पूनिया ने कहा कि चुनौतियां का सामना करने का दम भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के झूठ का सामना करना होगा। चुनाव में कांग्रेस फिर से कोई नया भ्रम फैलाएगी और मतदाताओं को भ्रमित करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं और कराए गए विकास को गांव- गांव जाकर बताएं और कांग्रेस की झूठ बोलने वाली बातों का भी खुलासा करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास जनता को बताने के लिए ढेरों योजनाएं हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज कोई न कोई नया निर्णय जनहित में ले रहे हैं। नायब सरकार से हरियाणा की जनता खुश है और हमारे पास मजबूत संगठन है, इसलिए जनता और संगठन की ताकत से तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें योग्यता और मेहनत के आधार पर अवसर मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनने की यात्रा तय की है।

Related posts

अच्छा नागरिक बनकर ही अच्छा पुलिसकर्मी बना जा सकता है, हरियाणा पुलिस के 302 जवानों ने ली दीक्षांत शपथ : योगिन्द्र सिंह नेहरा

Ajit Sinha

ई-टेंडरिंग और महंगाई के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस, मांगा समय

Ajit Sinha

पूर्व सांसद अवतार भड़ाना कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, अब महेंद्र प्रताप सिंह और राज बब्बर के लिए करेंगें प्रचार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x