Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला: दिल चोरी साडा हो गया… पर नाचते नजर आए विदेशी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद): सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में रविवार को बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया। अशोक की मस्ती नाईट तथा नीरज आर्य के कबीर कैफे कार्यक्रम में लोक संस्कृति तथा आध्यात्मिकता का मिश्रण देखने को मिला। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा ने किया।

कबीर कैफे में नीरज आर्य ने महान संत कबीर दास जी की वाणी को अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। आठ कलाकारों की यह टीम लगभग 11 देशों में कबीर वाणी को गा चुके हैं। कई बार बॉलीवुड में भी इस ग्रुप में अपनी प्रस्तुति दी है।

इसके बाद अशोक मस्ती नाइट में अशोक कुमार की टीम ने पंजाबी लोक नृत्य के माध्यम से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विदेशी नागरिक भी दिल चोरी साढा हो गया… सुनकर नाचते नजर आए। इस दौरान दर्शकों ने भी कलाकारों के सामने अपनी फरमाइश रखी जिस पर कलाकारों ने उन्हें निराश नहीं किया।

घंटों चली इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों के बैठने के लिए निश्चित स्थान भी कम पड़ गया। बड़ी चौपाल के दोनों तरफ रेलिंग के साथ लोगों का भारी जमावड़ा था। जब भी उनकी खास पसंद का कोई गीत गाया जाता तो एक साथ सभी नागरिक झूमने लगते। इस मौके पर हरियाणा टूरिज्म के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा तथा प्रबंध निदेशक डॉक्टर नीरज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने छह सब इंस्पेक्टरों और एक अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म महोत्सव में 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; बीए की छात्रा से उसी के दोस्त ने किया जबरन बलात्कार, शहर बल्लभगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x